विधानसभा में "गुंडों की भाषा" नहीं होनी चाहिए... अखिलेश यादव का तंज- 'चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब हैं योगी'

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि "चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब हैं सीएम योगी।" उन्होंने कहा कि केवल गेरुआ वस्त्र धारण कर लेने से कोई संत नहीं हो जाता। 

वह शनिवार को अपने गृह जनपद इटावा में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बलराम सिंह यादव के पुत्र के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें संत की उपाधि किसने दी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं और उनकी भाषा संतों जैसी नहीं है। 

उन्होंने एक शंकराचार्य के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि "कोई भी गुंडा संत नहीं हो सकता।" सपा प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह "दिखावटी सनातन" की राजनीति कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा में "गुंडों की भाषा" नहीं होनी चाहिए और जनता को भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान यादव ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों, व्यापार समझौतों और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर भी टिप्पणी की। इटावा प्रवास के दौरान उन्होंने पक्का तालाब चौराहे पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स